विदित मेहंदीरता ने एशियन योग प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

546 Views

फरीदाबाद 17 सितम्बर। एशियन योगा फेडरेशन के तत्वाधान में 5 से 8 सितंबर 2019 साउथ कोरिया में आयोजित 9वीं एशियन प्रतियोगिता में फरीदाबाद के विदित मेहंदीरत्ता ने भारत का परचम लहराते हुए रजत पदक हासिल किया। फरीदाबाद वापसी पर योगा एसोसिएशन फरीदाबाद के प्रधान संजीव पाठक एवं समस्त अधिकारीगण ने स्वागत एवं अभिनंदन समारोह किया। संजीव पाठक ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 12 देशों के खिलाडिय़ों ने भाग लिया एवं प्रतियोगिता बहुत ही कठिन हुई फिर भी अपना परचम लहराते हुए फरीदाबाद के मॉडर्न दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र विदित मेहंदीरता ने अपना स्थान सुनिश्चित किया। एशियन योगा फेडरेशन के प्रधान अशोक कुमार अग्रवाल ने इस उपलब्धि के लिए परिवारजनों एवं योगा एसोसिएशन फरीदाबाद को बधाई दी।

Spread the love