कल से हरियाणा के दो दिवसीय दौरे पर जे. पी. नड्डा

हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिशन-75 के लक्ष्य को हासिल के लिए भाजपा का शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह गंभीर है। खुद भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा हरियाणा में चुनावी तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। इसी सिलसिले में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा 16 व 17 सितम्बर को हरियाणा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे न केवल कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे बल्कि शक्ति केंद्र पालक व प्रमुखों को जीत का मंत्र भी देंगे। 16 सितंबर को थानेसर विधानसभा में कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत व कैथल के शक्ति केंद्र पालक व प्रमुख हिस्सा लेंगे। बैठक में कुरुक्षेत्र जिले के बूथ प्रमुख भी मौजूद रहेंगे। इसी दिन कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष रादौर अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे।

17 सितंबर को बहादुरगढ़ विधानसभा में झज्जर, रोहतक व सोनीपत जिले के शक्ति केंद्र पालक व प्रमुखों को जीत का मंत्र देंगे। झज्जर जिले के बूथ प्रमुख भी हिस्सा लेंगे। खरखौदा अनाज मंडी में अनुसुचित वर्ग के महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा हरियाणा में दो दिवसीय दौरे पर सात जिलों के शक्ति केंद्र पालक, प्रमुख व बूथ प्रमुखों को जीत का मंत्र देने के साथ जनता से सीधा संवाद करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!