गोपाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं से युद्धस्तर पर जुट जाने की अपील की

542 Views

फरीदाबाद 10 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद की जिला कार्यकारिणी की एक बैठक जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सेक्टर 9 पर सम्पन्न हुई। कार्यकर्ताओ को संबोदित करते हुए कृष्णपाल गुर्जर ने बताया कि 11 से 15 सितंबर तक महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा में बूथ अध्यक्ष, पालक, शक्ति केन्द्र प्रमुख, वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, सभी पदाधिकारी घर-घर जाकर मनोहर सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यो को जनता को अवगत कराएंगे।

श्री गुर्जर ने बताया कि आने वाली 17 सितम्बर को दुनिया के सबसे लोकप्रिय और देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस दिन कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जाँच शिविर, स्वछता अभियान चलाए और अस्पतालों में जाकर रोगियों को सेवा और फल आदि वितरित करें। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि विधानसभा चुनावों की घोषणा कभी भी हो सकती है और अगले माह में दीपावली से पहले नई सरकार का गठन हो जाएगा। उन्होंने कार्यकताओं को चुनावी रणनीति भी समझाई।

गोपाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संगठन के आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया और कार्यकर्ताओ से युद्धस्तर पर जुट जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर 75 पार के नारे को सार्थक करते हुए हरियाणा के ईमानदार मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में पुन: सरकार बनाएंगे।

बैठक में मुख्यअतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री देवेन्द्र चौधरी, सोहनपाल सिंह , जिला उपाध्यक्ष वज़ीर सिंह डागर, मूलचंद मित्तल, वरिष्ठ अधिवक्ता अश्वनी तिरखा, जिला मीडिया प्रभारी अनिल प्रताप सिंह, भगवान सिंह, मनोज बालियान, विजेंदर नेहरा, नयनपाल रावत, सुखबीर मलेरना, मीना पाण्डेय, संजीव भाटी मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री मौजूद थे।

Spread the love