सीजेएम सुकीर्ति ने किया बाल सुधार गृह का निरीक्षण

फरीदाबाद, 19 जनवरी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कम् चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण यशवीर सिंह राठौर के दिशा निर्देश अनुसार आज बृहस्पतिवार को  मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुकीर्ति गोयल ने जिला बाल सुधार गृह व प्लेस ऑफ सेफ्टी स्थानीय एनआईटी परिसर का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर सीजेएम सुकीर्ति गोयल ने कहा कि जाने अनजाने में जो किशोर यहां आ गया है। वह अपने को सुधार कर परिवार, कुटुम्ब और समाज में जाकर मुख्यधारा से जुड़कर जन हितैषी कार्यों का बेहतरीन भागीदार सकता है।

सीजेएम सुकिर्ती गोयल ने बाल सुधार गृह के किचन का निरीक्षण किया गया जो ठीक पाया गया। वहीं रखे गए शिकायत बक्से को भी खोला गया। जिसमें कोई शिकायत पत्र नहीं  पाया।

सीजेएम सुकीर्ति गोयल ने बाल सुधार गृह में रह रहे 73 किशोरों और प्लेस ऑफ सेफ्टी में रह रहे 133 किशोरों से रूबरू हुए उनकी समस्याओं को जाना और उनका समाधान करने बारे अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए।

सीजेएम ने साथ ही साथ किशोरों से कहा गया कि यदि उन्हें अलग में कोई अपनी समस्या बतानी है, तो वे भी बता सकता है।लेकिन किसी किशोर ने कोई समस्या नही बताई।

इस अवसर पर डिप्टी  सुपरिटेंडेंट -ऑफिस इंचार्ज प्रमोद शर्मा इंचार्ज अनूप सिंह व पैनल अधिवक्ता रविंद्र गुप्ता, व राजेंद्र गौतम भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!