कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने लोगों के दुःख में शामिल होकर ढाढस बढाया

बल्लबगढ़, 05 नवम्बर। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शहर के वरिष्ठ पत्रकार विनोद मित्तल की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त कर उनका ढाढस बढाया। कहा माता की ममता से बङा इस धरती पर कोई प्रेम नहीं होता। इसके अलावा मलेरणा रोड निवासी कालीचरण की धर्मपत्नी के निधन पर भी शोक व्यक्त किया।

वहीं परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने ऊंचा गांव पहुंचकर अर्जुन सैनी के पिता की मौत पर अपनी और सरकार की तरफ से शोक प्रकट करते हुए कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को दुख सहने की शक्ति दे। इनके अलावा शहर में कई जगह परिवहन मंत्री श्री शर्मा ने लोगों के दुख में शामिल होकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

उन्होंने हरियाणा सरकार की तरफ से और अपनी तरफ से दिवंगत आत्माओं के प्रति शोक व्यक्त किया। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि जीवन और मरण, यश और अपयश परमपिता परमात्मा के वश में है। उन्होंने कहा कि आत्माएं मरती नहीं बल्कि अजर अमर रहती हैं। इसलिए दुख की घड़ी में भगवान को याद करना चाहिए। उन्होंने कहा की जीवन में सुख और दुख दोनों ही परमपिता परमात्मा के देन है। इसीलिए दुख की घड़ी में भी परमात्मा का स्मरण ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए।

इस दौरान उनके साथ पारस जैन, जोगेंद्र रावत महावीर सैनी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!