607 Views
हरियाणा। भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने इनेलो को बड़ा झटका दिया है। इनेलो के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ कई बड़े नेता कांग्रेस में शामिल हो गए। दिल्ली में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इनेलो में 15 साल प्रदेशाध्यक्ष व मंत्री रहे अशोक अरोड़ा, इनेलो सरकार में मंत्री रहे सुभाष गोयल, इनेलो में दो बार विधायक रहे प्रदीप चौधरी के साथ पूर्व मंत्री जसविंद्र सिंह संधू के बेटे गगनजोत कांग्रेस में शामिल हुए हैं। वहीं, विधानसभा में हर मुद्दे पर कांग्रेस का साथ देने वाले कलायत से निर्दलीय विधायक जयप्रकाश ने भी कांग्रेस का हाथ थामा है। इन नेताओं को टिकट देने से संबंधित सवाल के जवाब में गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जिसका जितना कद होगा, उस नेता से उसी तरह से पार्टी लाभ लेगी।