11 अक्टूबर को जारी होगा कांग्रेस का घोषणा पत्र

263 Views

चंडीगढ़ ! हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपना घोषणा पत्र 11 अक्टूबर को जारी करेगी। घोषणा पत्र कमेटी ने पार्टी का वादा पत्र तैयार लिया है। कांग्रेस हाईकमान ने भी 2019 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयार घोषणा पत्र पर अपनी मुहर लगा दी है। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा घोषणा पत्र जारी करने के मौके पर उपस्थित रहेंगे।  वह 10 अक्टूबर शाम को ही चंडीगढ़ पहुंच जाएंगे। 11 अक्टूबर को सेक्टर-9 स्थित कांग्रेस मुख्यालय में लगभग 12 बजे घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। इसके लिए हुड्डा पौने बारह बजे कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगे। उनके चंडीगढ़ में मौजूद होने की सूचना मुख्य सचिव, डीजीपी सहित सरकार के सभी उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। साथ ही उपयुक्त सुरक्षा प्रबंध करने के लिए भी कहा गया है। 

Spread the love