सत्येन्द्र प्रकाश ‘सत्यम्’ को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई

फरीदाबाद : संस्कृत जगत में ख्याती प्राप्त डाॅ. सत्येन्द्र प्रकाश ‘सत्यम्’ को भारत संस्कृत परिषद् का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर संस्कृत प्रेमियों द्वारा स्वागत किया गया। ‘सत्यम्’ जी के द्वारा संस्कृत भाषा को जनभाषा बनाने तथा संस्कृत के प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में विशेष कार्यों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से सुशोभित किया गया है। जिन्होंने संस्कृत व हिन्दी में एम.ए. तथा साहित्य, दर्शन और वेद से आचार्य की शिक्षा ग्रहण की है। 33 वर्षों से अध्यापन के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इसी के साथ एम.कोम, तथा एम.फिल व समालोचक व दार्शनिक पर शोध कर विद्यावारिधि की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इन्होंने 1983 से ‘अखिल भारतीय संस्कृत रक्षावाहिनी’ पत्रिका के संस्थापक की अहम् भूमिका निभाई। एक दर्जन संस्कृत ग्रंथों की रचना के साथ ‘न्यू ब्राइट स्टार’ दैनिक समाचार-पत्र के लिए 2004 से 2014 तक सम्पादकीय का दायित्व सम्भाला।

सत्येन्द्र जी के दो दर्जन शोध पत्रों का प्रकाशन हो चुका है। इनके द्वारा 250 सेमिनारों का आयोजन किया गया, जोकि विभिन्न विद्यालयों, विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में उच्च शिक्षारत् छात्रों को सम्बोधित कर लगाए गए हैं। ‘सत्यम्’ जी को 100 से अधिक मंचों पर मुख्यवक्ता के रूप में सम्मानित किया गया है। समाज के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य के लिए ‘सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा’ द्वारा 1991 में ‘आर्यरत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संस्कृत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं साहित्य सृजन के लिए 2019 में हरियाणा संस्कृत अकादमी, द्वारा ‘महर्षि वाल्मीकि’ पुरस्कार से विभूषित किया गया। संस्कृत के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले डाॅ. सत्येन्द्र प्रकाश ‘सत्यम्’ को हरियाणा संस्कृत अकादमी के निदेशक डाॅ. दिनेश कुमार शास्त्री, भारत संस्कृत परिषद्, हरियाणा की उपाध्यक्षा गीता आर्या, राकेश शास्त्री, रघु वत्स और पुष्पा रानी के द्वारा शाॅल भेंट कर स्वागत किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!