कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने दैनिक जागरण फरीदाबाद के ब्यूरो चीफ सुशील भाटिया के पिताश्री के निधन पर उनके घर पहुंचकर किया शोक प्रकट
फरीदाबाद, 6 जून। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने चंडीगढ़ से फरीदाबाद पहुंचने के बाद दैनिक जागरण फरीदाबाद के ब्यूरो चीफ सुशील भाटिया के पिताश्री के निधन पर उनके घर पहुंचकर शोक प्रकट किया। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने उनके परिजनों ढाढस बढा कर उनको सांत्वना दी। इस दौरान भाटिया परिवार के सभी सदस्य गण मौजूद रहे।
उन्होंने कहा की स्वर्गीय चौधरी केवल राम भाटिया बहुत ही नेक दिल इंसान थे। समाज को नई दिशा देने के लिए उन्होंने अपने 88 वर्ष के लंबे समय में बहुत संघर्ष किया था। आपको बता दें कि उनका निधन गत 01 जून को हो गया था।