हरियाणा में फिर हो सकता है गठबंधन!

308 Views

चंडीगढ़। हरियाणा में कांग्रेस व बसपा के एकसाथ चुनाव लड़े जाने की संभावना है। इस सिलसिले में दोनों दलों के बीच बातचीत जारी है। इसी को लेकर नवनियुक्त अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने मायावती से बातचीत की है। भूपिंदर सिंह हुड्डा ने भी मायावती से मुलाकात की थी।

खबर है कि हरियाणा चुनाव में कांग्रेस और बसपा साथ चुनाव लडक़र भाजपा को चुनौती देने की तैयारी में हैं और दोनों दलों ने इस बारे में चर्चा भी शुरू कर दी है। हरियाणा में बसपा का दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) से गठबंधन था। लेकिन कुछ ही दिन पहले मायावती ने अपना गठबंधन जेजेपी से खत्म कर 6 सितंबर को ट्विटर पर इसका ऐलान किया था।

मायावती ने आम चुनाव से पहले ओमप्रकाश चौटाला की पार्टी आईएनएलडी से गठबंधन किया था लेकिन इससे पहले ही उन्होंने उनकी पार्टी से गठबंधन तोडक़र भाजपा से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाले राजकुमार सैनी से हाथ मिला लिया, पर चुनावी सफलता नहीं मिलने पर यह गठबंधन भी लंबा नहीं चल सका। कांग्रेस ने अशोक तंवर की जगह कुमारी शैलजा को प्रदेश की कमान सौंपकर दलित वोट साधने की जुगत बैठाई है।

Spread the love