राजकुमार सैनी की लोसुपा ने किए 16 उम्मीदवार घोषित

411 Views

कुरुक्षेत्र। राजकुमार सैनी की लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ने रविवार को पहले नवरात्र पर विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इस सूची के मुताबिक पार्टी ने 16 प्रमुख उम्मीदवारों के नामों का रहस्योद्घाटन किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भरत सिंह छौक्कर को समालखा से मैदान में उतारा गया है, जो पहले भी विधायक रह चुके हैं। पार्टी की तरफ से दावा किया जा रहा है कि इस सूची में हर जाति को जनसंख्या के हिसाब से न्याय करते हुए टिकट दिए गए हैं।

यह है पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची 1. गुलशन सैनी, नारायणगढ़, वरिष्ठ प्रभारी हलका, 2. नैब सिंह पटाक माजरा, लाडवा, जिला अध्यक्ष कुरुक्षेत्र, 3. करता राम कश्यप, इंद्री, प्रदेश उपाध्यक्ष 4. राजकुमार शर्मा, राई, प्रदेश उपाध्यक्ष, 5. सोनू गुर्जर, हथीन, जिला अध्यक्ष ग्रामीण पलवल, 6. पूर्व एमएलए भरत सिंह छौक्कर, समालखा, प्रदेश अध्यक्ष, 7. डॉ. सतीश यादव, बादशाहपुर, राष्ट्रीय मुख्य महामंत्री, 8. अजय तंवर, झज्जर, एससी सैल प्रदेश युवा अध्यक्ष, 9. फूल सिंह मोहर, कलानौर, जिला उपाध्यक्ष एससी सैल, 10. डॉ. लेखराम मेहरा, बावल, हलका अध्यक्ष, 11. राकेश राणा, कलायत, जिला अध्यक्ष ग्रामीण कैथल, 12. ऊषा अटकान, इसराना, हलका महिला अध्यक्ष, 13. एडवोकेट विजय सैनी, सफीदों, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश युवा अध्यक्ष, 14. डॉ. कमलेश सैनी, किलोई प्रदेश प्रवक्ता, 15. बाबू लाल यादव, कोसली, प्रदेश सचिव एवं हलका अध्यक्ष, 16. राजू सैनी, फिरोजपुर झिरका, जिला प्रभारी नूह।

Spread the love