माहेश्वरी मंडल फरीदाबाद में सत्र 2019-22 के लिए प्रदेश की नयी कार्यकारिणी का चयन किया गया

492 Views

फरीदाबाद, 18 नवम्बर। हरियाणा पंजाब प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के तत्वावधान में माहेश्वरी मंडल फरीदाबाद में सत्र 2019-22 के लिए प्रदेश की नयी कार्यकारिणी का चयन किया गया। चुनाव अधिकारी नवल मूंधड़ा ने निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए संदीप कोठारी (फरीदाबाद) एवं सचिव पद के लिए रवि परवाल (हिसार) को शपथ दिलाई। सर्वसम्मति से कार्यसमिति सदस्य के रूप में आशीष सारड़ा (बहादुरगढ़) का चयन किया गया। पूर्व प्रदेश सचिव अजय लखोटिया (फरीदाबाद), प्रदेश सचिव अनिल भूराडिया, माहेश्वरी मंडल फरीदाबाद के पूर्व सचिव विनोद बिनानी, माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष तरुण मिमानी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अन्य सदस्यों में शिव पेरिवाल, शैलेश मूंधड़ा, पंकज जाखेटिया, अनुराग झंवर, रितेश सोमानी, रामनिवास भुतड़ा, विक्रम माहेश्वरी एवं अन्य युवा साथी उपस्थित रहे। पूर्व अध्यक्ष विकास माहेश्वरी एवं पूर्व सचिव अनुराग झंवर ने सबका धन्यावाद दिया और संगठन की पूर्व गतिविधियों से अवगत कराया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यसमिति सदस्य नवल मूंधड़ा ने सभी युवा साथियों को आने वाले कार्यकाल के लिए मार्गदर्शन दिया।

Spread the love