महान महिला विभूतीयों को लौह महिला सम्मान से सम्मानित किया

336 Views

फरीदाबाद। आज़ादी के शहज़ादे संस्था के संस्थापक हरीश चन्द्र आज़ाद ने बताया कि लौह महिला इन्दिरा गांधी की पुण्यतिथि पर आधारशिला पब्लिक स्कूल सैक्टर 2 में 9 महान महिला विभूतीयों को लौह महिला सम्मान से सम्मानित किया गया और इस मौके पर लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जंयती भी मनाई गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सगंरक्षक आई सी सिंघल ने की व आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा शर्मा ने किया। इस मौके पर आधारशिला पब्लिक स्कूल के बच्चों ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने पर लघु नाटक पेश किये।

इस मौके पर राष्ट्रीय संस्थापक हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि यह हमारे लिये गर्व का समय है कि दुनिया की महान लौह महिला स्व. इन्दिरा गांधी व लौह पुरूष स्व. सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि और जंयती एक ही दिन में होती और आज इस मौके पर हम देश की इन महान महिला विभूतीयों को लौह महिला स मान से स मानित कर रहे हैं जो अपने अपने क्षेत्र में महान कार्य कर रही हैं ।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहा कि स्व. इन्दिरा गांधी जिन्हे दुनिया आरयन लेडी यानी लौह महिला के नाम से जानती है और आज जिन महान महिलाओं को इस सम्मान से सम्मानित किया है उन्होंने अपने महान कार्यों से समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है। समाजसेवी आर डी शर्मा ने देश की दो महान विभूतीयों इन्दिरा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करते हुए कहा कि इस महान दिन महिला सेविकाओं को स मान की बधाई।

लौह महिला सम्मान से सम्मानित विभूतीयां हीना माथुर, लता सिंघला, नीतू महेश्वरी, निर्मल धामा, रश्मिी सागर, सीमा देवी, रेखा शर्मा, ऊषा शर्मा, बबीता चौहान, रेखा राठी तथा अतिथि आई सी सिंघल, तिलकराज शर्मा, आर डी शर्मा, ओ पी धामा, ईश्वर सिहं, वैभव शर्मा, सीमा शर्मा आदि शामिल रहे।

Spread the love