भोजपुरी अवधी समाज द्वारा दशहरा मैदान में हजारों लोगों के लिए पानी की सेवा की गई !

439 Views

फरीदाबाद। भोजपुरी अवधी समाज फरीदाबाद द्वारा विजयदशमी के अवसर पर दशहरा मैदान में हजारों लोगों के लिए पानी की सेवा की गई। समाज के पदाधिकारी संरक्षक रमाकांत तिवारी, संगठन मंत्री प्रदीप गुप्ता, उपाध्यक्ष रामसेवक शाह, पूर्व अध्यक्ष शिवपूजन दुबे, बालेश्वर सिंह आदि सेवादारों ने सेवा की। समाज के पदाधिकारी लगातार समाज में समय-समय पर हेल्थ चेकअप केम्प, आंखों का केम्प, ब्लड डोनेशन केम्प आदि तरह से सेवाएं करते रहते हैं।

Spread the love