फरीदाबाद। भारत विकास परिषद् की संस्कार शाखा द्वारा सैक्टर-12 हुड्डा ग्राउंड में शाखा अध्यक्ष सुनील गर्ग एवं शाखा संरक्षक अमर बंसल छाडिय़ा, सुरेन्द्र जग्गा, अनूप गुप्ता, अजय शर्मा, अमर खान, सुभाष अग्रवाल एवं महिला संयोजिका रमा सरना व कल्पना अग्रवाल, वन्दना दुआ, विनीता गुप्ता, सुनीता रानी एवं शबनम खान ने बांस काटकर एवं नारियल फोडक़र दशहरा उत्सव मनाने के लिए भूमि पूजन किया। शाखा सचिव अजय मल्होत्रा ने बताया कि संस्कार शाखा द्वारा दशहरा पर्व 2005 से मनाया जाता है, इसमें शाखा के सभी सदस्य परिवार सहित भाग लेकर मनोरंजन करते हैं एवं रावण, मेघनाद एवं कुम्भकरण 80-80 फीट के पुतले बनाए जाते हैं व सुन्दर झांकियां निकाली जाती है। शहर के लाखों लोग दशहरा पर्व का आनन्द उठाते हैं। मिडिया प्रभारी सुरेन्द्र जग्गा ने बताया कि संस्कार शाखा इस बार रावण दहन के लिए ग्रीन-पटाखों का प्रयोग करने की कोशिश कर रही है ताकि फरीदाबाद वासियों को पर्यावरण संरक्षण प्रदान किया जा सके।

भारत विकास परिषद्, संस्कार शाखा ने विजयदशमी महोत्सव के लिए भूमि पूजन किया
951 Views