चंडीगढ़ (मदन लाहौरिया) 5 अक्टूबर। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशासनिक महासचिव डा. अजय चौधरी के द्वारा जारी एक आदेश पत्र के अनुसार चुनावी प्रचार अभियान के दौरान प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता के तौर पर बजरंग दास गर्ग व प्रवक्ता के तौर पर केवल ढींगड़ा, वेद प्रकाश विद्रोही, मुकेश सैनी एडवोकेट व आनंद बियानी की नियुक्ति की गई! हरियाणा कान्फेड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का मुख्य प्रवक्ता बनाने पर प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं व व्यापारियों में भारी उत्साह है! इस बारे में बजरंग गर्ग ने बताया कि उनके हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता बनने से हरियाणा में कांग्रेस पार्टी पहले से और ज्यादा मजबूत होगी! बजरंग गर्ग ने हरियाणा कांग्रेस का मुख्य प्रवक्ता बनाने पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा का आभार प्रकट किया व साथ ही बजरंग गर्ग ने संदेश दिया कि प्रदेश के किसान, व्यापारी, दलित, पिछड़ा वर्ग, कर्मचारी, मजदूर, महिलाएं व आम जनता सरकार की गलत नीतियों से बड़ी भारी दुखी है और इस विधानसभा चुनाव में पूरे हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाने का मन प्रदेश की जनता बना चुकी है!

बजरंग दास गर्ग बनाए गए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता
454 Views