332 Views
हरियाणा ! पंजाब की सियासत में हाशिए पर चल रहे पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू हरियाणा विधानसभा चुनाव में धुआंधार प्रचार करते नजर आएंगे। कांग्रेस हाईकमान ने सिद्घू को हरियाणा के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। सात अक्टूबर के बाद हरियाणा में चुनाव प्रचार जोर पकड़ लेगा। 21 अक्टूबर को मतदान होना है, इसलिए कांग्रेस सत्ता में आने के लिए सिद्धू के जरिए मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी। सिद्धू से पंजाब के साथ लगते जिलों, सिख बहुल और कांटे की टक्कर में फंसी सीटों पर प्रचार करवाया जा सकता है। लोकसभा चुनाव के दौरान भी वह हरियाणा में प्रचार कर चुके हैं। उन्हें अपने लच्छेदार भाषणों के लिए जाना जाता है। वह चुटकुलों और तुकबंदी के जरिए जनता को लुभाने का माद्दा रखते हैं।
5 Replies to “नवजोत सिंह सिद्धू हरियाणा विधानसभा चुनाव में धुआंधार प्रचार करते नजर आएंगे”