देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की जयन्ती का हुआ आयोजन

479 Views

फरीदाबाद : तिकोना पार्क स्थित यमुना रक्षक दल के कार्यालय में भारत रत्न, देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के जयंती समारोह का आयोजन किया गया। उपस्थित अतिथियों ने डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ० आर एन सिंह ने कहा कि डॉ० राजेन्द्र प्रसाद का फरीदाबाद से विशेष सम्बन्ध रहा है, वे फरीदाबाद विकास बोर्ड के प्रथम चेयरमैन थे। हम सबके लिए गौरव की बात है कि फरीदाबाद विकास बोर्ड के प्रथम चेयरमैन देश के प्रथम राष्ट्रपति बने।

डॉ० आर एन सिंह ने कहा कि डॉ० राजेन्द्र प्रसाद सादगी व सरलता के प्रतिमूर्ति थे किन्तु राजनैतिक दल के नेताओं ने प्रथम राष्ट्रपति के कार्यों को उतना मान सम्मान नहीं दिया जितना देना चाहिए था। फरीदाबाद में उनके नाम पर औपचारिक तौर पर कोई चौक, संग्रहालय, सामुदायिक भवन, पार्क आदि के निर्माण पर स्थानीय प्रशासन अथवा राज्य सरकार की उदाशीनता क्षोभ का विषय है। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय रौनियार वैश्य फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सामूहिक पूर्वांचल सभा के अध्यक्ष राज नाथ सिंह, जैन समाज के प्रतिनिधि संजय जैन, राघव त्रिपाठी, राकेश तिवारी,राजीव कुमार, कैलाश चन्द्र श्रीवास्तव, कमल बजाज आदि गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित थे।

Spread the love