दिल्ली के चिड़ियाघर में शेर के पिंजरे में कूदा आदमी !

635 Views

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर ! दिल्ली के चिड़ियाघर में गुरुवार को एक आदमी शेर के पिंजरे के अंदर कूद गया। चिड़ियाघर के सतर्क कर्मचारियों ने सतर्कता दिखाते हुए तेजी से जानवर को बेहोश किया और आदमी को बचा लिया। चिड़ियाघर के सूत्रों ने कहा कि हादसा दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ। स्थिति अब नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि बिहार के चंपारण जिले का मूल निवासी रेहान ख़ान नशे की हालत में था। चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।

Spread the love