डोर टू डोर कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने मांगे मूलचंद शर्मा के लिए वोट

430 Views

फरीदाबाद 12 अक्टूबर। भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा ने बल्लबगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अनेक स्थानों पर लोगों को संबोधित किया। वहीं श्री शर्मा प्रधानमंत्री की रैली स्थल का मुआयना करने पहुंचे। श्री शर्मा ने 14 अक्टूबर को ऐतिहासिक नगरी बल्लबगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के लिए भी लोगों को न्योता दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर रैली स्थल पर पहुंचे और अगली पंक्ति में बैठकर देश के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे ताकतवर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण सुने। वहीं डोर टू डोर कार्यक्रम में लोगों से मिलकर आने वाली 21 तारीख को कमल के फूल पर वोट देने की अपील की। मूलचन्द शर्मा ने कहा कि भाजपा राज में निष्पक्ष भर्तियां की गई है और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई गई है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले जेलों में बंद है और कुछ बाकी हैं। इसी दौरान लोगों ने जगह-जगह पर भाजपा प्रत्याशी मूलचन्द शर्मा को भारी मतों से विजयी होने का आशीर्वाद दिया। जगह-जगह पर बुजुर्गो ने भी मूलचन्द शर्मा को एक लाख पार का नारा लगाकर उन्हें चंडीगढ़ भेजने का वादा किया।

इसी प्रकार बल्लबगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर 23 संजय कॉलोनी फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर प्रचार किया। उनका प्रचार कर रहे राजकुमार मामोरिया ने बताया कि बल्लबगढ़ विधानसभा प्रत्याशी पंडित मूलचंद शर्मा के लिए सभी कार्यकर्ताओं मेें उत्साह और भारी जोश है। श्री मामोरिया ने कहा कि जन सुविधाओं के मामले में भाजपा सरकार के 5 साल के कार्यकाल के दौरान अनेक कार्य किए गए हैं जिनका लाभ क्षेत्र की जनता उठा रही है, जबकि पिछली सरकारों में जनता की आवाज पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता था। न ही कोई ठोस योजना पर कार्य किया जाता था। वहीं श्री मोदी जी ने धारा 370 हटाकर बहुत ही सराहनीय काम किया है। डोर टू डोर कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा के छोटे भाई करमचंद शर्मा, रवि सोनी, मुजेसर मंडल महासचिव दीपांशु अरोड़ा, अनुराग गर्ग, योगेश बंसल, पंकज पोद्दार, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love