कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता विजय कौशिक के हिमाचल दौरे पर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने भरपूर स्वागत किया

789 Views

हिमाचल/दिल्ली : कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता विजय कौशिक के हिमाचल दौरे पर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने भरपूर स्वागत किया। कांग्रेस जन संवाद मंच के प्रदेश अध्यक्ष जी एल शर्मा की अगुवाई में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जनसंवाद कार्यक्रम शुरू हुआ जिसमें विजय कौशिक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में अगली सरकार राहुल गांधी के नेतृत्व में बनेगी। वहीं कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान मिलेगा।

श्री कौशिक ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के सहयोग से कांग्रेस की सरकार बनेगी एवं स्वर्गीय राजा साहब वीरभद्र सिंह के सपनों का हिमाचल तैयार किया जाएगा। उनके परिवार को पार्टी में वही स्थान मिलेगा जो स्वर्गीय राजा साहब का था। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी देश की जनता के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं इसलिए कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता का फर्ज है कि वह उनकी अगुवाई में इस भ्रष्ट और बेईमान सरकार की ईंट से ईंट बजा दे। यह सरकार महंगाई वाली सरकार है और रोजी-रोटी के मुद्दे पर इनके पास केवल राम मंदिर का जुमला है। करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए हैं, महंगाई चरम पर है। पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। कानून व्यवस्था चौपट होती जा रही है लेकिन नरेन्द्र मोदी केवल हिंदू मुस्लिम में फंसे हुए हैं। जब तक इस देश का नागरिक आर्थिक सामाजिक एवं शारीरिक रूप से मजबूत नहीं होगा, तब तक एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण नहीं हो सकता।

इस मौके पर कांग्रेस जन संवाद मंच के प्रदेश अध्यक्ष जी एल शर्मा ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनेगी, उसके लिए वह संघर्ष कर रहे हैं। प्रदेश के सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाकर कांग्रेस पार्टी के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को सम्मानित करेंगे और एक माहौल तैयार करेंगे जिसमें लोगों को राहुल गांधी की विचारधारा से अवगत कराया जाएगा और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए अच्छे कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा।

हरियाणा कांग्रेस इंटक के नेता नरेश वैष्णव कहा कि कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी को समाप्त किया जाएगा और हिमाचल में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे तो निश्चित तौर पर कांग्रेस सरकार बनेगी। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने सभी अतिथियों श्रवण महेश्वरी, एन के तिवारी आदि का भी जोरदार स्वागत किया।

Spread the love